मण्डल आयुक्त ने लिया वीसी से विकास कार्यो का जायजा
बागेश्वर ( आखरीआंख ) आयुक्त कुमायूं मण्डल एवं सचिव मा. मुख्यमंत्री श्री राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान की गर्इ घोषणाओं एवं मण्डल में चल रहे विकास कार्यो के अलावा सडक, पेयजल, अटल आयुष्मान योजना, जिलों में आर्इसीयू की स्थिति की गहन समीक्षा की। श्री रौतेला ने वीसी के माध्यम से जिलाधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण में बार-बार हो रही रिटेण्डरिंग प्रक्रिया पर अंकुश रखने के लिए प्रस्तावों, इस्टमेट, भू-चयन आदि पर अभियंताओं को मोटिवेट करने के साथ उन्हें गाइड भी करें और परीक्षणोंपरान्त भूमि की उपलब्धता पर ही सड़कों के निर्माण की अनुमति दें।
उन्होंने जनपद व राज्य स्तर पर लंबित सड़कों तथा धनाभाव के कारण आधी-अधूरी पड़ी सड़कों की सूची तैयार करने के निर्देश वीसी के माध्यम से दिए। उन्होंने अटल आयुष्मान योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि मण्डल भर में लगभग 42 लाख पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हैं जिसमे से मात्र 12 लाख 50 हजार लोगों के कार्ड ही बन पाये हैं, जिस कारण पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने मण्डल भर के जिलाधिकारियों से कहा कि इस योजना के सफल क्रियावयन के लिये विशेष अभियान चलाकर अटल आयुष्मान योजना के कार्डो के बनाने का कार्य करायें। उन्होंने स्वास्थ विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि पर्ववीय क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधायें मुहैया करयी जाय तथा अनावश्यक रूप से मरीजों को रेफर ना किया जाए, इसके साथ ही बाहर से दवार्इयां ना लिखी जाए तथा चिकित्सकों को चाहिए कि वह जैनरिक दवार्इयां ही लिखें। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि वह रैडक्रॉस के माध्यम से सरकारी अस्पतालों मे जैनरिक दवार्इयों की उपलब्धता बनाये रखना सुनिश्चित करायें। श्री रौतेला ने कहा कि जल संस्थान और पेयजल निगम के द्वारा मण्डल के लोगों को शुद्व पेयजल उपलब्ध करायें तथा पानी मे क्लोरीन का समय-समय पर ट्रीटमैन भी हो ताकि बरसात के समय पेयजल से होने वाली संक्रामक बीमारियों को रोका जा सके। आयुक्त ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के लिए गुणवत्ता युक्त सडकों के साथ ही गुणवत्ता युक्त पुलों का भी निर्माण होना चाहिए।
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने वीसी के माध्यम से आयुक्त कुमॉऊ मण्डल को अवगत कराया कि जनपद में मा0 मुख्यमंत्री के द्वारा 15 सड़कों की निर्माण हेतु घोषणा की गर्इ है, जिसमे से 06 सड़को का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष 09 सड़को की डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति हेतु प्रेषित की गर्इ है। शासन द्वारा कुछ सड़को पर आपत्ति लगार्इ गयी है जिनका निराकरण किया जा रहा है। जिन्हे पुन: स्वीकृत हेतु शासन को प्रेषित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि मण्डलसेरा क्षेत्र में 30-35 वर्ष पुरानी पेयजल योजना बनी हुर्इ है जिस कारण क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति मे दिक्कत आ रही है क्षेत्रवासियों को शुद्व पेयजल जल संस्थान के द्वारा टैकरो के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि मण्डलसेरा सहित अन्य क्षेत्रो मे भी जल संस्थान के द्वारा टैंकरो के माध्यम से शुद्व पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। तहसील काण्ड़ा क्षेत्र में पानी के श्रोत्रो मे पानी कम होने के कारण जिसके निराकरण के लिए क्षेत्रवासियो को टैंकरो के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि पम्पिंग योजनाओ में काण्डा-कमेडीदेवी क्षेत्रवासियो के लिए पेयजल समस्या दूर करने के लिए सरयू नदी देवलचौरा से पेयजल योजना का सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मण्डलसेरा क्षेत्रवासियों के लिये भी सरयू नदी से पम्पिंग योजना की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और जेठार्इ पम्पिंग योजना का निर्माण कार्य कराने के लिए टैण्डर प्रक्रिया चल रही है टैण्डर होते ही निर्माण कार्य शुरु किया जायेगा।
वीसी में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस. पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0जेसी मण्डल, जिला विकास अधिकारी के.एन. तिवारी, मुख्य शिक्षाधिकारी हरीश चन्द्र सिंह रावत, अधि0 अभि0 लोनिवि बागेश्वर उमेश पंत, कपकोट संजय कुमार पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मोर्या, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डां0 उदय शंकर, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
