एसएसपी अल्मोड़ा ने अधिकारी वर्ग में पांच किमी0 की रेस जीतकर युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) पुलिस द्वारा 26 जून से 10 जुलाई 2019 तक मनाये जा रहे नशा निरोधक पखवाड़े के अन्तर्गत आज दिनांक 27.06.2019 को रघुनाथ सिटी माँल से पाण्डेखोला तक तीन वर्गों में (पुरुष वर्ग, महिला वर्ग व अधिकारी वर्ग) पांच किमी की दौड़ आयोजित की गई दौड़ प्रारम्भ होने से पूर्व श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर अल्मोड़ा के लगभग 400 युवाओं में जोश भरते हुए “How’s The Josh” व भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई तत्पश्चात श्री प्रकाश चन्द्र जोशी अध्यक्ष नगरपालिका श्री नितिन भदौरिया जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया अल्मोड़ा में पहली बार सरकारी स्तर पर नशे के विरुद्ध इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोगों के द्वारा आयोजन का भरपूर का आनन्द लेते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य लगातार आयोजित किए जाए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विजेताओं को नगद धनराशि देकर पुरुष्कृत किया- महिला वर्ग में कु0 राधा भट्ट प्रथम कु0 राधा कार्की दुसरा और रजनी सतवाल ने तीसरा स्थान व पुरुष वर्ग में- प्रवीण कुमार प्रथम, रजत गुणवंत दुसरा, पंकज कनवाल तीसरा स्थान, अधिकारी वर्ग में- श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी अल्मोड़ा ने प्रथम स्थान, श्री बी0एस0मनकोटी दुसरा श्री जी0एस0 विष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, एसडीओ बीएसएनएल डा0 जे0सी0 दुर्गापाल श्री बीएस मनकोटी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार निरीक्षक कोतवाली प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे। दौड़ को सफल बनाने में केमिस्ट ड्रगस्ट एसोशिएसन, होटल एसोशिएसन, जोशी एसोशिएट,सचिन हुन्डई, नैनीताल मोर्टस, जयश्री कालेज, व रघुनाथ सिटी माँल व उप्रेती ड्रग हाउस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 28.06.2019 को अल्मोड़ा को नशा मुक्त करने का संकल्प विषयक उत्तराखण्ड सेवानिधि संस्थान जाखनदेवी अल्मोड़ा में समय 11.00 बजे जनपद के विचारक एवं चिन्तक व बुद्धिजीवियों गणमान्य नागरिकों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
