March 12, 2026

बीएड प्रशिक्षितों ने दिया धरना

देहरादून ( आखरीआंख ) प्राथमिक शिक्षक सेवानियमावली में संशोधन और वर्षवार विज्ञप्ति जारी करने की मांग कर रहे बीएड टीईटी प्रशिक्षितों का धरना शुक्रवार को 219वें दिन भी जारी रहा। शिक्षा निदेशालय के बाहर बीएड टीईटी प्रशिक्षित महांसघ से जुड़े प्रशिक्षितों ने कहा कि विभागीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि कैबिनेट में उनका मामला लाएंगे। महासंघ के मीडिया प्रभारी अरविंद राणा ने कहा कि फिलहाल शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा है। इस दौरान मनमोहन सिंह, आनंद सिंह सिनवाल, टोनी कुमार, झल सिंह, संदीप कुमार, सोमपाल, धनेश कुमार आदि रहे।