भौगोलिक सूचना प्रणाली से सभी कार्यों का होगा सफल संचालन : जिलाधिकारी
बागेश्वर ( आखरीआंख ) जिलाधिकारी रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आज कलैक्टे्रट सभागार में जनपद के महत्वपूर्ण जानकारियों एवं निर्माण कार्यो के पारदर्शिता व तत्काल रुप से जानकारी प्राप्त करने के लिए जनपद में भौगोलिक सूचना प्रणाली (जी0आर्इ0एस0) सेल के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जी0आर्इ0एस0 सेल की उपयोगिता को देखते हुए जनपद में भौगोलिक सूचना प्रणाली का संचालन होना है इस प्रणाली के माध्यम से जनपद में आपदा प्रबन्धन, शहरी नियोजन, भू-आकलन योजना, वनाग्नि प्रबन्धन एवं संसाधन मानचित्र आदि का कार्य सफलतापूर्वक सरलता के साथ संचालन किया जा सकेगा। और इस सेल के माध्यम से जनपद स्तर पर नियोजन, प्रबन्धन, अनुश्रवण तथा प्रशासनिक कार्यो का त्वरित गति से संपादन किया जा सकेगा। जिससे योजनाओ के अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन में तकनीकी रुप से भौगोलिक सूचना प्रणाली लाभप्रद होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टैक्नलोजी का जमाना है जिसके माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान कम समय में सरलता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी शासकीय कार्य किये जा रहे है उन कार्यों को गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पादित करने की जिम्मेदारी सभी की है। जिसके लिए सभी को अपने कार्यों को संपादित करने में तेजी लाने की जरूरत है। जीआर्इएस सैल के माध्यम से कोर्इ भी व्यक्ति जनपद में संचालित हो रहे विकास कार्यो की जानकारी एवं अन्य गतिविधियॉ प्राप्त कर सकता है जिसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने योजनाओं एवं कार्यों का निर्वहन ठीक प्रकार से करना सुनिश्चित करें। उन्होने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागो के द्वारा विभाग मे संचलित योजनाए एवं सरकारी परिसम्पत्तियां का डाटावेस पूर्ण रुप से तैयार कर लिया गया है वें तत्काल रुप से जी0आर्इ0एस0 सेल में नियमानुसार अपलोड करना सुनिश्चित करें और जिन विभागो के द्वारा डाटावेस पूर्ण नही हो पाया है वें तत्काल रुप से डाटावेस पूर्ण कर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि इस कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विभागो में नोडल अधिकारी नामित किये गये है वें मेहनत लगन एवं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्यो का सम्पादन करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जी0आर्इ0एस0 सेल के सफल संचालन के लिए निदेशक जे0एस0रावत के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, प्रशिक्षण में जो भी जानकारियां दी जा रही है इसका गहनता के साथ अनुश्रवण करे जो भी जानकारियॉ समझने मे कठिनार्इयां हो रही है उसे प्रशिक्षण में ही दूर करे। ताकि कार्यो के संचालन मे किसी प्रकार की कोर्इ दुविधा न हो पाये।
जी0आर्इ0एस0 सेल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राकृतिक संसाधन डेटा प्रबंधन प्रणाली के निदेशक जे0एस0रावत ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण भौगोलिक सूचना प्रणाली (जी0आर्इ0एस0 सेल) का जनपद में गठन किया गया है। जिसके माध्यम से सभी विभाग में संचलित योजनाओ एवं निर्माण कार्यो, परिसम्पत्तियो सहित महत्वूपर्ण आवश्यक कार्यो का डाटा तैयार कर जी0आर्इ0एस0 सेल मे अपलोड करना होगा। इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों में नामित नोडल अधिकारियों से सही प्रकार से डाटाबेस तैयार करवायें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को किसी प्रकार की सूचनाओं को अपलोड करने में कोर्इ दिक्कत एवं परेशानी हो तो इसके लिए जीआर्इएस सैल में 02 टैक्नीशियन नियुक्त किये गये है जिनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत का समाधान उनके द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद बागेश्वर को पूरी तरह से 03 माह में डिजिटल होना है। इसके लिए सभी अधिकारी कुशलतापूर्वक अपने-अपने योजनाओं एवं संपादित किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्ध रिसोर्स की सभी जानकारियॉ जीआर्इएस सैल को उपलब्ध करा दें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग, बाल विकास, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सभी विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं उनके पास उपलब्ध संसाधनों की जानकारी मुहैया करनी है। उदाहरण के लिए शिक्षा विभाग में प्रार्इमरी विद्यालयों की संख्या, जूनियर हार्इस्कूल, इण्टरमीडिएट कालेजों की संख्या एवं उन विद्यालयों में पेजयल, विद्युत, शौचालय तथा शिक्षकों एवं छात्रों की संख्या आदि के संबंध में पूरी जानकारियॉ जीआर्इएस सैल में अपलोड की जानी है। इसी प्रकार सभी विभाग को अपने-अपने विभागों की जानकारी जीआर्इएस सैल में अपलोड करानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की महत्वूपर्ण जानकारियां जी0आर्इ0एस0 सैल मे उपलब्ध रहेगी तथा उनके द्वारा जो भी कार्य प्रतिदिन/सप्ताह/पाक्षिक/माह में एवं इससे अधिक समय में संपादित हो रहे है तो इसकी सूचना भी जीआर्इएस सैल में अपलोड कराने का दायित्व संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी का रहेगा। उन्होने प्रशिक्षण मे विभागवार किये जा रहे कार्यों एवं योजनाओं, परिसम्पत्तियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, परियोजना निदेशक अमर सिंह गुज्याल, उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डां0 उदय शंकर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, भूमि सरक्षण अधिकारी गीताजंली बंगारी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल सहित अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
