अल्मोड़ा चंडीगढ़ रोडवेज की बस से पुलिस/एसओजी की संयुक्त टीम ने हरियाणा मार्का की 89 बोतल शराब बरामद कर चालक व परिचालक को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही में आज दिनाक 30-6-19 को अल्मोड़ा पुलिस व एस ओ जी की संयुक्त टीम को 89 बोतल अवैध शराब बरामद कर चालक व परिचालक को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर शराब तस्करों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत उ0नि0 सुनील सिंह बिष्ट, उ0नि0 मोहन सिंह, का0 संदीप सिंह, दिनेश सिंह, नगरकोटी दीपक खनका द्वारा प्रधान डाक घर अल्मोड़ा के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके -07PA- 1998 को चेक करने पर संविदा चालक पंकज बेलवाल पुत्र माधवानंद निवासी हरिपुर नायक थाना मुखानी जिला नैनीताल परिचालक मनोहर लाल टम्टा पुत्र वीरराम टम्टा निवासी ग्राम उदेरखानी पोस्ट कठपुड़िया थाना बागेश्वर के कब्जे से 89 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का (कीमत-40000 रुपये) बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0 सं0 34/ 19 धारा60 /72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर रोडवेज बस की चैकिंग में तलाशी लेने पर बरामदगी की गई है। अवैध शराब की तस्करी करने में लिप्त रोडवेज की बस को सीज किया गया है।
‘ इसी क्रम एक अन्य मामले में *कोतवाली रानीखेत* के उ0नि0 सुनील गोस्वामी, का0 राजेन्द्र कुमार ने देब राम पुत्र मोहन राम निवासी चिनियानोला हैड़ाखान के कब्जे से 2 पेटी देशी शराब गुलाब मार्का (कीमत- 7680 रुपये) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में मु0अ0सं0-12/19 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
