Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

पंचायती राज एक्ट की कमियों के विरोध में कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

??

  देहरादून  ( आखरीआंख ) राज्य सरकार द्वारा पारित पंचायती राज एक्ट की कमियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। 
        इसी कार्यक्रम के तहत दून में महानगर कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून एवं जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के संयुत्तफ तत्वावधान में में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसजनों ने भाजपा की उत्तराखंण्ड सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा पारित राज्य के पंचायतीराज एक्ट में आरक्षित वर्ग के लिए शैक्षिक योग्यता 8वीं पास तथा सामान्य वर्ग के लिए 10वीं पास अनिवार्य की गई है जबकि लोकसभा एवं विधानसभा के लिए शैक्षिक योग्यता का कोई प्रावधान नहीं है। वहीं राज्य सरकार द्वारा पारित पंचायतीराज एक्ट में दो बच्चों की शर्त के लिए कोई भी समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा पारित पंचायतीराज एक्ट में कई प्रकार की खामियां हैं जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पारित पंचायती राज एक्ट में 3 बच्चे वाले लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ पायेंगे। इसके लिए समय सीमा का भी उल्लेख नहीं किया गया है जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। नगर निकाय एकट में 2 बच्चों से अधिक संतान पर प्रतिबन्ध की समय सीमा निर्धारित है। कांग्रेसजनों ने कहा कि पंचायत राज एक्ट में प्रत्याशियों के लिए 8वीं एवं 10वीं शैक्षिक योग्यता अनिवार्य की गई है, जबकि विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। ऐसी दशा में पंचायतों के लिए प्रत्याशी मिलना मुश्किल हो जाएगा तथा अधिकतर सीटें खाली रह जायेंगी। आरक्षित वर्ग विशेषकर अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं में शैक्षिक योग्यता का प्रतिशत कम होने के कारण इस वर्ग की महिला कोटे की सीटों पर प्रत्याशियों का चयन बहुत बडी समस्या बन सकती है। इस अवसर पर प्रदेष उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष पछुवादून संजय किशोर, प्रभुलाल बहुगुणा, पूर्व मंत्री अजय सिह, प्रदेश प्रवत्तफा संजय भट्टð, राजेश शर्मा, देवेन्द्र बुटोला, डॉ- विजेन्द्र पॉल, जगदीश धीमान, अशोक कोहली, अर्जुल सोनकर, आईटी के अमरजीत, कुलदीप चैधरी, लाखीराम बिजलवाण, विपुल नौटियाल, महेश चैहान, अश्वनी बहुगुणा,, नागेश रतूड़ी, महेश जोशी, पूर्व पार्षद, ललित भद्री, अरूण शर्मा, धर्मसिह पंवार, प्रमोद मुंशी, ब्लाक अध्यक्ष प्रशान्त खण्डूरी, कमलेश रमन, देवेन्द्र सिंह, सुधीर सुनेहरा, मोहन काला, जगदीश चैहान, अनुराधा तिवारी, अर्जुन सोनकर सहित कईं कांग्रेसी उपस्थित थे।
Advertisement