Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) आज दिनांक 04/07/2019 को वादिनी द्वारा स्वयं की नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में स्वयं के ही साथ रहने वाले स्वयं के मुँह बोले भाई के विरुद्ध थाना कोतवाली बागेश्वर में लिखित तहरीर दी गई। अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली बागेश्वर मे मु0अ0स0- 96/19 धारा- 354(क)/323/504/506 भादवि व 7/8 पोक्सो अधिनियम बनाम दिनेश कुमार पंजीकृत किया गया। प्रकरण में *श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेश कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी ठाकुरद्वारा भतरौला उम्र- 29 वर्ष को नया सरयू पुल बागेश्वर से गिरफ्तार कर मा0 जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायलय में पेश कर 14 दिवस के न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: में उ0नि0 निशा पाण्डेयकानि0 ना0पु0 वीरेंद्र गैड़ा कानि0 ना0पु0 नरेंद्र गोस्वामी रहे।

 

You may have missed

Advertisement