March 7, 2026

आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर रैली निकालकर किया प्रदर्शन

देहरादून, ( आखरीआंख ) आगनवाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी युनियन संगठन ने अपनी समस्याओं को लेकर रैली निकाल प्रदर्शन किया। उन्होने कहा कि आॅंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहायिका व मिनी कार्यकत्रीयों की समस्याओं की ओर ध्यान केद्रित किया। बुद्ववार को आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने जिला अध्यक्ष ज्योतिका पांडेय के नेतृत्व में रैली निकाल कनक चैक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों को 5 महीने से मानदेय नही मिला है जबकि आॅंगबाडी में अधिकतर विधवा तलाकशुदा व परितकितया महिला कार्य करती हैं। जिन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आगनबाडी कार्यकत्रियों को पूर्ण केंन्द्र का दर्जा दिया जाये क्योकि उन्हे कार्यकत्री व सहायिका दोनों का कार्य अकेले करना पडता है और हम राज्य कर्मचारी घोसित किया जाये, राज्य कर्मचारी घोसित करके न्यूनतम वेतन 18000 हजार लागू किया जाये। उन्होने कहा कि आॅंगनबाडी कार्यकत्री का मुख्य सेविका के पदों पर पदोन्नति की जाये और जो बहने 25-30 सालों से कार्य कर रही है उनके साथ न्याय किया जाये। कार्यकत्रियों के मानदेय में एक साल बाद दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाये। इस अवसर पर जानकी चैहान, चित्रकला, लक्ष्मीपंत, ज्योति, आशा रावत, उमा प्रधान, मीना कश्यप, उर्मिला देवी, शीला देवी, कृष्णा, रचना, सोनी, रमजानों, गीता थापा, सुषमा देवी आदि बडी संख्या में कार्यकत्री सहाकियायें उपस्थित रहीं।