कौसानी पुलिस ने पशुओं की तस्करी करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बागेश्वर कौसानी ( आखरीआंख ) आज उ0नि0 वंदना चौहान थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा मय पुलिस टीम के* थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान एक वाहन पिकप संख्या- UK-06-CB- 2348 को कौसानी बैजनाथ मोटर मार्ग चाय फैक्ट्री के पास चैक किये जाने पर उक्त वाहन में पांच भैंसों को क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाया जा रहा था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर वाहन को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। जिस संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 07/19, धारा -11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियुक्तों को आज दिनांक 11.07.2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों में तंजीम पुत्र श्री सलीम उम्र- 23वर्ष निवासी- खताड़ी, थाना- रामनगर, जिला- नैनीताल हाल- टीट बाजार गरुड़ बैजनाथ शान पुत्र श्री अतीक उम्र- 21 वर्ष निवासी- खताड़ी, थाना- रामनगर, जिला- नैनीताल हाल- टीट बाजार गरुड़ बैजनाथ है।
*गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 वंदना चौहान थानाध्यक्ष कौसानी हे0कां0 चा0 दीवान सिंह कां0 ना0पु0 सुरेंद्र कुमार पी0आर0डी0 चंदन प्रसाद रहे ।
