June 14, 2026

गरुड़ में बारिश से मकान ध्वस्त, तहसील प्रशासन अलर्ट

बागेश्वर ( आखरीआंख ) तहसीलदार गरुड़ से प्राप्त सूचना के अनुसार अतिवृष्टि के कारण श्री गोपाल राम पुत्र रोशन लाल निवासी भकुनखोला तहसील गरुड़ का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है ,जिस हेतु सम्बन्धित क्षेत्र के पटवारी व अवर अभियंता को आंकलन हेतु भेजा गया है।तथा बारिश के दृष्टिगत प्रभावित परिवार के रहने हेतु तहसील प्रशासन द्वारा सहायता की जा रही है।