बागेश्वर की सभी ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त, देखे पूरी लिस्ट
बागेश्वर ( आखरीआंख ) उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 की धारा 130 की उपधारा 06 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत की बैठक की तिथि से 05 वर्ष तक ग्राम पंचायतों का कार्याकाल निर्धारित होने के फलस्वरूप सचिव पंचायतीराज उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना दिनांक 09जुलार्इ,2019 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने जनपद बागेश्वर के सभी ग्राम पंचायतों की समस्त शक्तियों, कृत्यों और कर्तव्यों के संपादन/निवर्हन हेतु विकास खण्डों में कार्यरत सहायक खण्ड विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी/समकक्ष अधिकारियों को न्याय पंचायतों की ग्राम पचायतों हेतु ग्राम पंचायतों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि अथवा नर्इ ग्राम पंचायत के गठन तक जो भी पहले हो से 06 माह से अनधिक अवधि के लिए प्रशासक नियुक्त किये है। नियुक्त किये समस्त प्रशासक 15 जुलार्इ,2019 को संबन्धित ग्राम पचायतों का कार्यभार अनिवार्य रूप से ग्रहण करेंगे और खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से कार्यग्रहण संबन्धी सूची जिला पंचायत राज अधिकारी को अविलम्ब उपलब्ध करायेंगे।जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने विकास खण्ड बागेश्वर के न्याय पंचायत देवलधार, आरे के समस्त ग्राम पंचायतों के लिए चन्द्र मोहन सहायक खण्ड विकास अधिकारी ग्राम्या विकास बागेश्वर, न्याय पंचायत रावतसेरा, खातीगांव के समस्त ग्राम पंचायतों के लिए नरेन्द्र कुमार तिरवा अवर अभियंता लघु सिंचार्इ बागेश्वर, न्याय पंचायत पन्तगांव, गुरना के समस्त ग्राम पंचायतों के लिए गिरीश न्योली सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण बागेश्वर, न्याय पंचायत बनलेख, चौरा की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए हेमा परिहार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर, न्याय पंचायत रवार्इखाल, अमसरकोट की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए भगवत सिंह रावत सहायक विकास अधिकारी पंचायतीराज बागेश्वर, न्याय पंचायत सैंज की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए राजन राम सहायक विकास अधिकारी उद्यान बागेश्वर, न्याय पंचायत सानीउडियार, काण्डा की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए पूरन सिंह परिहार सहायक विकास अधिकारी उद्यान बागेश्वर, न्याय पंचायत बोहला, फल्याटी की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए नवीन जोशी सहायक विकास अधिकारी कृषि बागेश्वर, न्याय पंचायत काण्डे की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए मनमोहन सिंह नेगी सहायक विकास अधिकारी उद्यान बागेश्वर को पदेन प्रशासक नियुक्त किया गया है। विकास खण्ड कपकोट की न्याय पंचायत भराड़ी की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए सुरेश चन्द्र काण्डपाल सहायक विकास अधिकारी पंचायती राज कपकोट, न्याय पंचायत उत्तरौड़ा की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए भूपेन्द्र सिंह भाकुनी सहायक खण्ड विकास अधिकारी ग्राम्य विकास कपकोट, न्याय पंचायत शामा, माजखेत की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए हरीश कोरंगा सहायक विकास अधिकारी उद्यान कपकोट, न्याय पंचायत असों की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए नन्दन सिंह गडिया सहायक खण्ड विकास अधिकारी उद्यान कपकोट, न्याय पंचायत बदियाकोट, कर्मी की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए ओम प्रकाश अवर अभियंता लघु सिंचार्इ कपकोट, न्याय पंचायत दियाली, होराली की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए राजेन्द्र सिंह विष्ट सहायक विकास अधिकारी सहकारिता कपकोट, न्याय पंचायत सिमगडी की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए गोविन्द सिंह कोरंगा विकास खण्ड प्रभारी कृषि कपकोट, न्याय पंचायत सूपी, लोहारखेत की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए रवीन्द्र कोहली क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कपकोट को पदेन प्रशासक नियुक्त किया गया है।विकास खण्ड गरूड़ की न्याय पंचायत गढसेर की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए धर्मराज गंगवार सहायक खण्ड विकास ग्राम्य विकास गरूड, न्याय पंचायत बैजनाथ की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए निर्मला गोस्वामी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता गरूड़, न्याय पंचायत तिलस्यारी की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए बलवन्त सिंह रौतेला सहायक विकास अधिकारी पंचायतीराज गरूड़, न्याय पंचायत भिलकोट, पिंग्लों की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए कैलाश चन्द्र पाठक अपर सहायक अभियंता लघु सिंचार्इ गरूड़, न्याय पंचायत भगरतोला की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए नारायण सिंह बहेडा सहायक विकास अधिकारी उद्यान गरूड़ तथा न्याय पंचायत लौबांज की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए दिनेश चन्द्र लोहुमी सहायक खण्ड विकास अधिकारी समाज कल्याण गरूड़ को पदेन प्रशासक नियुक्त किया है।
