Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

हरीश ऐठानी बने पंचायत जनाधिकार मंच के ज़िला संयोजक

बागेश्वर (: राजू परिहार आखरीआंख )  पंचायत जनाधिकार मंच उत्तराखण्ड के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की लडा़ई एवं प्रबल संघर्ष के लिए तथा 74वें संविधान संशोधन के तहत आगामी पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाने के उद्देश्य से पंचायत जनधिकार मंच उत्तराखण्ड का गठन किया है।
उन्होंने बागेश्वर जनपद के लिए क्षेत्र के सक्रिय सामाजिक व्यक्ति और पंचायत की बेहतर जानकारी व पंचायतों की मज़बूती के लिए निरन्तर क्रियाशीलता को देखते हुए ज़िला पंचायत के अध्यक्ष हरीश ऐठानी को जिला संयोजक पद पर मनोनीत किया है। पंचायतों के विकास को लेकर किए कार्यों को देखते हुए प्रदेश संगठन से यह उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व विधायक कपकोट ललित फ़र्स्वाण, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र परिहार, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर गोपा धपोला, ब्लॉक प्रमुख गरुड़ भरत फ़र्स्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविन्द बिष्ट, महिला कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष गीता रावल, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष दर्शन कठायत,कांग्रेस नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा,राजेन्द्र टंगड़िया, वन पंचायत विकास समिति के जिलाध्यक्ष  अर्जुन राणा  नन ललित धपोला, भग़वत सिंह रावल, गोविन्द कठायत आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Advertisement