Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से तत्काल हटाये जाय म्यूजिक सिस्टम : डी एम

 

                         

( आखरी आँख समाचार बागेश्वर )  बागेश्वर । जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुर्इ। जिसमें जिलाधिकारी ने सड़कों के किनारे अवैध निर्माण, झाड़ी कटान, नालियॉ के निर्माण, पुलिस लार्इन में सीज किये गये वाहनों की नीलामी, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु चैकिंग अभियान, सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में बिन्दुवार समीक्षा की। 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शहर की नालियॉ व सड़कों की मरम्मत या तो विभाग स्वयं करें या नगरपालिका को हस्तांतरित करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अधिशासी अभियन्ताओं को अपनी-अपनी सड़कों को देखने के निर्देश दिये। तथा सड़कों पर जो गड्ढे सुरक्षा के लिए घातक बने हुए है उन्हें तत्काल भरने के निर्देश दिये। दुर्घटना सम्भावित मोटरमार्गों का सुधारीकरण कार्य यथाशीघ्र करें और निश्चित स्थानों में पुराने सार्इन बोर्डों को हटाकर नये बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। तथा अवैध लगे हुए होर्डिगों को हटाने के निर्देश दिये। जिससे चालकों को वाहन चलाते समय व्यवधान न हो और व्यवसायिक वाहनों में म्यूजिक सिस्टम तत्काल हटाने के निर्देश दिये जिससे होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सम्भागीय परिवहन, उपजिलाधिकारी, पुलिस संयुक्त रूप से चैंकिग अभियान चलायें और ओवर स्पीड, मोबाइल फोन का इस्तेमाल एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। 

जिलाधिकारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति के लिए सुरक्षा की दृष्टि से हैलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि विद्यालयों के वाहनों की भी नियमित चैकिंग करें और यह देखें कि स्कूल प्रबन्धन नियमों का पालन कर रहा है या नहीं और बाल संरक्षण के नियमों के तहत नहीं चलने पर इनके खिलाफ कार्यवाही करें। सभी को मोटर अधिनियमों के नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जहॉ भी अतिक्रमण हो रहा है उन स्थानों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी सम्पत्ति जिस विभाग के पास है उसकी जिम्मेदारी है कि वह इसका संरक्षण करें। जिलाधिकारी ने मुख्य रूप से महाविद्यालयों एवं इण्टरकालेजों में सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के लिए सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि वे विद्यालयों में संयुक्त रूप से प्रार्थना सभा के बाद सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में बताये और जागरूकता अभियान चलायें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि वे सड़क दुर्घटना में घायलों की सूची तैयार कर यह सुनिश्चित करें कि उसमें से कितनों का उपचार हुआ और कितनों को हायर सेन्टर उपचार के लिए रेफर किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी लोगों को मिलकर दुर्घटनाओं को कम करना है और हमारी प्राथमिकता यह होनी चाहिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, पुलिस उपाधीक्षक महेश चन्द्र जोशी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, उपजिलाधिकारी गरूड़ सुन्दर सिंह, कपकोट रवीन्द्र सिंह, अधि0अभि0लोनिवि एम0सी0शर्मा, कपकोट संजय पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एम0ए0अंसारी, अधि0अभि0विश्व बैंक एस0सी0माजिला, के0एम0ओ0यू0 इन्चार्ज धरणीधर जोशी, अधि0अभि0नेशनल हाइवे हितेश काण्डपाल, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सौनकिया, अधि0अभि0पीएमजीएसवार्इ बागेश्वर विजय कृष्णा, कपकोट सुरेश जोशी, प्रभारी सम्भागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चन्द्र पलडिया आदि मौजूद थे।

 

 

You may have missed

Advertisement