June 18, 2026

प्रशिक्षित शिक्षामित्रों का धरना जारी

देहरादून ( आखरीआंख ) अपनी एक सूत्रीय नियुक्ति की मांग को लेकर प्रशिक्षित शिक्षा मित्र महासंघ ने धरना व कार्य बहिष्कार को जारी रखते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। यहां परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर इकट्ठा हुए और वहां पर सहायक अध्यापक प्राथमिक के पद पर नियमित नियुक्ति को लेकर धरने पर बैठे। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए खजान सिंह चैहान ने कहा कि लगातार संघर्ष करने के बाद शिक्षा मित्रों को एक साल बीतने के बाद भी सहायक अध्यापक बेसिक के पदों पर नियुक्ति नहीं मिली है और शिक्षा मित्रों का मामला लंबित है। उन्होंने कहा कि उनके हितों के लिए किसी भी प्रकार की कोई नीति तैयार नहीं की जा रही है वहीं कई शिक्षा मित्रों को नियुक्ति प्रदान कर दी गई है लेकिन उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है इस अवसर पर अनेक शिक्षा मित्र मौजूद रहे।

You may have missed