June 19, 2026

राशनकार्ड हो रहे ऑनलाइन, जल्द करे डाकुमेंट जमा

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि जनपद में प्रचलित समस्त राशन कार्डों के मोडिफिकेशन, अल्ट्रेशन, ऑथेंटिकेशन आदि का कार्य किया जा रहा है। अत: जनपद के राशन कार्ड धारकों से अपील है कि वे अपने राशन कार्ड से संबंधित सभी यूनिटों के आधार कार्ड, परिवार के मुखिया की बैंक एकाउंट डिटेल की छायाप्रति अपने निकटतम सस्ता गल्ला विक्रेता को उपलब्ध करा दें। उक्त के संबंध में शासन द्वारा ऑथेंटिकेशन करने की समय सीमा माह जून 2019 निर्धारित की गयी थी जिसे 01 माह और विस्तारित करते हुए वर्तमान में 31 जुलार्इ 2019 तक कर दिया गया है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप माह जुलार्इ 2019 के बाद केवल उन्ही राशन कार्डों हेतु राशन निर्गत किया जाना है जो पूर्णत: ऑनलार्इन है और ऐसे राशन कार्ड जो ऑनलार्इन नहीं है उन राशन कार्डों का या जिनमें कुछ यूनिटें ऑनलार्इन नहीं है उन यूनिटों का राशन निर्गत नहीं किया जायेगा।
उन्होंने समस्त सम्मानित कार्ड धारकों से अपील है कि वे अपने राशन कार्ड सें संबंधित सभी यूनिटों के आधारकार्ड, परिवार के मुखिया की बैंक एकाउंट डिटेल एवं वोटर कार्ड जैसे दस्तावेजों की छायाप्रति अपने निकटत सस्ता गल्ला विक्रेता या संबंधित गोदाम प्रभारी या जिला पूर्ति कार्यालय बागेश्वर में जल्द से जल्द जमा करवायें ताकि भविष्य में राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड के अनुरूप निर्गत किये जाने वाले खाद्यान्न से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या न हो पाये।

You may have missed