Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

कोतवाली अल्मोड़ा , लमगड़ा, दन्या पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार


‘ अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत दिनाॅक- 06.08.2019 को कोतवाली अल्मोडा के उ0नि0 अशोक काण्डपाल, का0 विजय आगरी, का0 दिनेश त्यागी द्वारा गोपालधारा के पास नन्दन सिह पुत्र भीम सिंह निवासी- इम्पीरियल होटल कसार देवी एन0टी0डी0 के कब्जे से 11 बोतल देशी शराब बाजपुर मार्का (कीमत- 3500 रूपये) बरामद कर नन्दन सिंह को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा मु0अ0सं0- 40/19 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
थाना लमगड़ा में दिनाॅक- 06.08.2019 को उ0नि0 अनीश अहमद द्वारा दुर्गानगर झेटीकूड को जाने वाले कच्चे मार्ग पर नवीन चन्द्र उम्र- 24 वर्ष पुत्र तिला राम निवासी-ग्राम झेटीकुड नाटाडोल, मोतियापाथर लमगड़ा के कब्जे से 02 पेटीे बाजपुर गुलाब मार्का (कीमत- 8000 रूपये) बरामद कर नवीन चन्द्र को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0-13/2019 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
थाना दन्या पुलिस ने दिनाॅक- 06.08.2019 को प्रताप सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी-ग्राम काफली पो0-धौलादेवी दन्या को अपनी दुकान धौलादेवी में अवैध रूप से शराब बेचते एवं पिलाते हुए पाये जाने पर उ0नि0 निखिलेश बिष्ट, का0 अशोक कुमार, का0 पंकज रावत द्वारा प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर धारा-21/60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

Advertisement