March 18, 2026

फर्जी यू-ट्यूब आई0डी0 बनाकर वीडियो को बिना सहमति के सोशल मीडिया में शेयर करने पर आई0टी0 एक्ट में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

‘ अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) फर्जी यूट्यूब चैनल बनाकर वादिनी की सहमति के बिना वीडियो तैयार कर यू-ट्यूब चैनल में अपलोड करने के उपरान्त विडियो का लिंक सोशल मीडिया मे शेयर करने से उसके एवं परिवार को काफी मानसिक आघात पहॅुचने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़़ा में शिकायत दर्ज कराई गयी । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा साईबर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं प्रकरण की संवेदनशीलता/गम्भीरता को देखते हुए साईबर सैल के श्री नीरज सिंह भाकुनी, उ0नि0 बृज भूषण गुरूरानी, उ0नि0 मोहन सोन एवं का0 मोहन बोरा से गहनता से जाॅच कराने एवं आई0पी0 ऐड्रेस के माध्यम से पता लगाने पर मामले में जय बिष्ट उम्र-21 वर्ष पुत्र विजय बिष्ट निवासी-झिझाड़ जाखनदेवी अल्मोड़ा को संलिप्त पाये जाने पर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं- 41/2019 धारा- 66 सी/66 डी आई0टी0 एक्ट एवं 419 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियोग में तत्परता से कार्यवाही करते हुए श्री अरूण कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा व चौकी प्रभारी धारानौला उ0नि0 अशोक काण्डपाल, का0 हरीश भट्ट कोतवाली अल्मोडा द्वारा आज दिनाॅक- 07.08.2019 को जय बिष्ट को उसके घर से गिरफ्तार कर फर्जी यूट्यूब चैनल बनाने के उपकरण कम्प्यूटर सिस्टम, माॅडम, हार्डडिस्क, पैन ड्राइव, मोनिटर, रैम को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ पर विदित हुआ कि जय बिष्ट कालेज का छात्र है तथा वीडियो एडिटिंग व कम्प्यूटर की अच्छी जानकारी होने के कारण अपने साथियों की वीडियो बनाकर फर्जी यू-ट्यूब आई0डी0 के माध्यम से अन्य सोशल मीडिया में शेयर किया गया था।