वनाधिकारों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
देहरादून। भारत सरकार के नए वनाधिकारों पर आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राज्य वन विभाग के चिंतन मंथन सभागार में किया गया।
बैठक का उद्घाटन करते हुए उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से इस नए वनाधिकार पर अपनी 2 राय रखने को कहा। जिसपर उपस्थित दूरदराज से आये सभी जनप्रतिनिधियों ने एकस्वर से कहा कि उत्तराखंड में जनता के पुराने हक हकूकों को भविष्य में भी बरकरार रखा जाना चाहिए।
लगभग सभी ने एकमत से अपनी राय व्यक्त की कि उत्तराखंड की वन पंचायतों के साथ सरकार कोई नए नियम बनाकर खिलवाड़ न करे । क्योंकि उत्तराखंड में ग्रामीण काफी हद तक यहाँ की वन पंचायतों पर निर्भर है।
सभी जनप्रतिनिधियों ने भारत सरकार के प्रतिनिधि डॉ जे वी शर्मा से कहा कि नए वनाधिकारों में उत्तराखंड की जनता को ज्यादा से ज्यादा वन अधिकार दिए जाएं और पहले से प्रदत्त जनता के अधिकारों में किसी भी तरह की कोई कटौती नही की जानी चाहिए।
कार्यशाला में रंजना काला पी सीसीएफ भुवन चंद सीसीएफ योगेंद्र रावत सँयुक्त निदेशक सहित भूपाल भंडारी राजू उप्रेती भागीरथी देवी यशोदा देवी प्रकाश अधिकारी चन्दर प्रकाश शर्मा चन्दन मनराल दिनेश डोभाल ए सी एफ काला जी व अर्जुन राणा ने अपने विचार व्यक्त किये।
