बागेश्वर में डीएम ने घोषित किया विद्यालयो में आज का अवकाश
बागेश्वर । जनपद में हो रही भारी वर्षा के कारण विद्यालयों, आगनबाड़ी केन्द्रों में जलभराव की सूचनाओं एवं नदी, नालों के जलस्तर बढ़ने की सूचनाओं के दृष्टिगत साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में जनपद बागेश्वर सहित उत्तराखण्ड के कुछ अन्य जनपदों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना को देखते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा दिनांक 19.08.2019 सोमवार को जनपद बागेश्वर के कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने आम जनता से भी अपील की है कि वह भारी वर्षा की संभावनाओं के विशेष सतर्कता बरते । जिलाधिकारी सभी अधिकारियों सहित पुलिस थाना, चैकी प्रभारियों, ग्राम विकास व ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, राजस्व उप निरीक्षकों, क्यूआरटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमों को चैबीस घंटे चैकन्ना रहने, क्षेत्र में हो रही वर्षा तथा किसी भी तरह घटना की सूचना कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने के और 24 घण्टे मोबाइल आॅन रखने के निर्देश जारी किये हैं।उन्होंने कहा है कि किसी भी आपदा की घटना को जनपद आपदा कन्ट्रोल रूम के टौल फ्री नम्बर 1077 और (05963-220197-196) एवं मोबाइल नम्बर 7536827373, 9634912152 या 8859223535 पर सूचना देने का अनुरोध किया है।
