March 14, 2026

तीन सितंबर को होगा नंदादेवी मेले का विधिवत आगाज

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में इस बार तीन सितंबर को मां नंदा देवी मेला विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मां नंदा देवी मंदिर कमेटी व आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने रविवार को प्रेस वार्ता कर मेले के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। मेले का विधिवत उद्घाटन तीन सितंबर को राज परिवार की ओर से गणेश पूजा के साथ किया जाएंगा। वही रविवार को विविध प्रतियोगिताओं के साथ मेला का शुभारंभ कर दिया गया है। रविवार को मेले के प्रथम दिन रैमजे इंटर कालेज में बाल कवि एवं भाषण प्रतियोगिता व एसएसजे परिसर के छात्र-छात्राओं की कुमाऊंनी भाषण प्रतियोगिता कराई गई। मां नंदा देवी परिसर के प्रागंण में हुई प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुय संयोजक सांस्कृतिक तारा चंद्र जोशी, मुय संयोजक मेला मनोज सनवाल, सहसंयोजन सांस्कृतिक हरीश बिष्ट, अनूप साह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि गीता भवन के निर्माण कार्य के चलते इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एडस इंटर कालेज में किया जा रहा है। बताया गया कि मां नंदा देवी मेले को भव्य बनाने के लिए मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के शासन काल के दौरान 1816 में तत्कालीन कमीश्नर ट्रेल ने नंदा देवी की मल्ला महल नंदा देवी में स्थापना की थी। तब से नंदा देवी मेले को भव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा जिले के मल्ला महल में 1670 में कुमांऊ के चंद वंशीय शासक राजा बहादुर चंद ने बधाणगढ़ के किले से नंदादेवी की स्वर्ण प्रतिमा लाकर स्थापित कर अपनी कुल देवी के रूप में पूजना शुरू किया। वर्तमान समय में नैनीताल के पूर्व सांसद केसी बाबा यहां परिवार के साथ आकर पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व हुए विवाद के लिए खेद प्रकट करते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ती नही कि जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसा विवाद उत्तपन ना हो इसके लिए समिति ने मंदिर को ट्रस्ट बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिसके लिए राजघराने की सहमति मिल गई है।
मेले में किस दिन क्या होंगे कर्यक्रम
-2 सितंबर को सुबह 11 बजे ऐपण प्रतियोगिता व मेंहदी प्रतियोगिता
-3 सितंबर को सुबह 7.30 बजे गणेश पूजन के साथ मेले का विधिवत उद्घाटन, विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक शोभा यात्रा व शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
-4 सितंबर को आर्मी, एसएसबी बैंड कार्यक्रम, भल ईज,महिलाओं कीप्रतियोगिता व कवि समेलन के साथ ही कदली वृक्षों को विधि विधान से आमतंत्रित किया जाएगा।
-5 सितंबर को कदली वृक्षों को विधि विधान से मंदिर परिसर में आमगन, कदली वृक्षों का पूजन, महिला झोड़ा प्रस्तुति, कदली वृक्षों से प्रतिमा का निर्माण, पराणी काव्य संध्या महिला कवि समेलन, मां नंदा सुंनदा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
-6 सितंबर को महा अष्टमी पूजन, कुमाऊंनी हिन्दी गायन प्रतियोगिता, राज परिवार की ओर महाष्टमी पूजा, माता की चौकी, घुश्मेश्वर संस्था की ओर से चौकी व भंडारा।
-7 सितंबर को महा नवमी पूजन, महिला सांस्कृतिक शोभा यात्रा एवं स्वांग प्रस्तुति, भातखंडे संगीत महाविद्यालय की ओर से कत्थक नृत्य व भजन संध्या, नवीन पूजन।
-8 सितंबर को भारतीय सेना व एसएसबी बैंड, विर्सजन पूजन के साथ ही मां नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा के साथ मेले का समापन किया जाएगा।