Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

माॅ कोटभ्रामरी मेले की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

 

बागेश्वर। श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर के निर्देशानुसार* दिनांकः 05-09-2019 से थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत आयोजित *माॅ कोटभ्रामरी मेले* को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांकः 04-09-2019 को थाना बैजनाथ में *श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा* माॅ कोटभ्रामरी मेले में लगे समस्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान *पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा* मौजूद पुलिस फोर्स को मेले के दौरान सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, श्रृद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार करने, मेले में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तुओं, जेब कतरों एवं अराजक तत्वों पर त्वरित कार्यवाही करने आदि के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये। ब्रीफिंग में उ0नि0 श्री कैलाश सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष बैजनाथ, उ0नि0 वन्दना चौहान प्रभारी थानाध्यक्ष कौसानी, उ0नि0 श्री0 कृष्ण गिरी प्रभारी थानाध्यक्ष झिरौली, उ0नि0 श्री सत्य प्रकाश रायपा चौकी प्रभारी डंगोली, व0उ0नि0 श्री मोहन चन्द्र पडलिया कोतवाली बागेश्वर एवं अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

You may have missed

Advertisement