Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

शिवसेना ने फूंका स्वास्थ्य विभाग का पुतला 

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग के निकमेपन को लेकर शिवसेना देहरादून इकाई द्वारा लैंसडौन चैक पर जोरदार नारेबाजी के साथ स्वास्थ्य विभाग का पुतला फूंका गया। इस मौके पर कार्यकरताओ को सबोधित करते हुए राय प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड राय का स्वास्थ्य विभाग निकमा हो चुका है, उसे दुरस्त करने के लिए शिवसेना स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आन्दोलन चलायेगी जिसके प्रथम चरण में पुतला फूंक कर इसका आगाज कर रही है। देहरादून में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा घोर लापरवाहियॉ बरती जा रही है। पिछले कुछ वर्षों से शहर में डेंगू टायफाईड महामारी के रूप में फैलता जा रहा है और जिससे प्रत्येक वर्ष सैकड़ों मरीज आकस्मिक मृत्यु का शिकार हो रहे हैं। सरकार के द्वारा आंकड़ों को छिपाकर सचाई पर परदा किया जा रहा है। देहरादून के दून अस्पताल में मरीजों की संया इतनी अधिक है कि वहां पर बेडों का अकाल पड़ गया है। प्राइवेट अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों का बेइंतहां आर्थिक शोषण हो रहा है। गरीब जनता डेंगू के मंहगे टेस्ट कराने को मजबूर हैं। जबकि है। जबकि दून अस्पताल में इन यह टेस्ट फ्री किये जाते है। परन्तु मरीजों की संया इतनी अधिक है व दून अस्पताल में सुविधाओं के अभावों के कारण मरीजों को प्राइवेट डॉक्टर के शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। जब उत्तराखण्ड राय की राजधानी का यह हाल है तो राय के अन्य क्षेत्रों व पहाडी क्षेत्रों का क्या हाल होगा इसका बस अंदाजा ही लगाया जा सकता हैं। जबकि स्वाथ्य विभाग स्वयं हमारे राय के मुयमंत्री के अधीन है। यह गभीर बीमारी जो कि पिछले 7-8 सालों से प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में माहमारी का रूप ले लेती है। पिछले दो सालों के मुकाबले इस साल यह और भी अधिक गभीर रूप से फैल रहा है, परन्तु मुयमंत्री स्वयं उदासीन बने हुए है। उनका स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। नगर निगम देहरादून तो केवल मूक दर्शक मात्र बनकर रह गया है, मुयमंत्री को स्वयं सामने आकर इसका जवाब जनता को देना पड़ेगा। शिवसेना शहर की आम जनता के साथ है। और उसके सहयोग के लिए सदैव तप्पर है। शिवसेना का नारा 80 प्रतिशत समाज सेवा 20 प्रतिशत राजनीति का पालन करते हुए शिवसेना के 50 से अधिक सदस्यों के द्वारा परेड ग्राउंड की सफाई की गयी जो गंदगी नगर निगम कर्मचारियों द्वारा भी नहीं उठायी गयी उसे शिवसेनिकों न उठाया। शिवसेना डेंगू के खिलाफ लड़ाई में जनता के साथ हैं। शिवसेना द्वारा डेंगू के मछरों से बचने के लिए फोगिंग मश्ीन एवं दवाई खरीदी गयी है जिससे शिवसेना बुधवार से शहर में जहॉ कही भी जनता अनुरोध करेगी शिवसैनिक वहॉ पहुंचकर फोगिंग स्वयं करेंगे। शिवसेना स्वास्थ्य विभाग की इस घोर लापरवाही के खिलाफ उसका पुतला दहन कर रही है। अपने इस अभियान को आगे भी जारी रखेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार के साथ पंकज तायल, मनोज सरीन, शिवम गोयल, शिव नारायण, मनोज वोहरा, रोहित बेदी, नितिन शर्मा, मंजीत कुमार, मनमोहन साहनी, विकास सिंह, विकास मल्होत्रा, विजय गुलाटी, अमन आहुजा वासु परवन्दा, विकास राजपूत, अभिनव बेदी, जितेन्द्र नरेवाल, राज नेगी, वेणी राम उनियाल, नितिन कुमार ऋषम ठाकुर, इन्द्रेश गुप्ता, योगेश गुप्ता, आदेश जैन, अभिषेक साहनी, अमन मिश्रा, मनीश राणा, हर्ष सिंघल, राकेश बंसल, पुष्पानंद गैरोला, रवि गैरोला, आकाश थापा, सूरज राठौर सतेन्द्र यादव, अमन आहूजा, सचिन भाटिया, हरेन्द्र सिंह, फरीद अहमद आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement