Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

उत्तराखंड में पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी

देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव छह अक्टूबर से तीन चरणों में कराए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी 12 जिलों में 66 हजार से ज्यादा पदों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।  राज्य चुनाव आयुक्त चंद्रखेखर भट्ट ने अधिसूचना जारी कर बताया कि पहले चरण का चुनाव छह अक्टूबर, दूसरे चरण का चुनाव 11 अक्टूबर और तीसरे चरण का चुनाव 16 अक्टूबर को होगा। वहीं तीनों चरणों के चुनाव परिणाम 21 अक्टूबर को जारी होंगे। नामांकन तिथि 20 सितंबर से 24 सितंबर रखी गई है। नामाकंन दाखिल की तिथि 25 सितंबर से 27 सितंबर रखी गई है। नाम वापस की तिथि 28 सितंबर रखी गई है। निर्वाचन चिह्न आवंटन की तिथि पहला चरण की 29 सितंबर, दूसरे चरण की 4 अक्टूबर और तीसरे चरण की 9 अक्टूबर रखी गई है।

Advertisement