Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

नैनीताल हाइकोर्ट का बड़ा फैसला : अब लड़ पायेंगे दो से ज्यादा बच्चों वाले भी पंचायती चुनाव

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने दो बच्चों से अधिक उम्मीदवार के चुनाव न लड़ने के आदेश पर रोक हटा दी हैं। मामले के अनुसार नया गांव कालाढूंगी निवासी मनोहर लाल आर्या, जोत सिंह बिष्ट, घोषिया रहमान सहित कई अन्य लोगों ने अलग अलग याचिका दायर कर कहा था कि राज्य सरकार की ओर से 2019 में पंचायती राज एक्ट में संशोधन कर दो बच्चे से अधिक बच्चे वाले उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है जो कि गलत है

दो से अधिक बच्चे वाले चुनाव लड़ सकेंगे और यह फैसला 25 जुलाई 2019 से लागू होगा। इस तारीख के बाद दो से अधिक बच्चे वाले प्रत्याशी पंचायत चुनाव लड़ने के अयोग्य माने जाएंगे। जबकि 25 जुलाई 2019 से पहले जिसके तीन बच्चे हैं, वह चुनाव लड़ सकते हैं

 

Advertisement