Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बुजुर्ग साइकिलिस्टों की ट्रांस हिमालया साइकिल रैली नेपाल के लिए रवाना 

चपावत। विश्व के विभिन्न देशों के बुजुर्ग साइकिलिस्टों की ट्रांस हिमालया साइकिल रैली नेपाल के लिए रवाना हो गई है। साइकिल रैली में 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के साइकिलिस्ट शामिल हैं। इस रैली में 12 देशों के 32 बुजुर्ग साइकिलिस्ट प्रतिभाग कर रहे हैं। टीडीए ग्लोबल कंपनी की ओर से आयोजित ट्रांस साइकिलिस्ट रैली में विभिन्न देशों के बुजुर्ग शिरकत कर रहे हैं। इनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार को रैली में भाग ले रहे साइकिलिस्ट बनबसा पहुंचे। बनबसा पहुंचने पर साइकिलिस्टों का स्वागत किया गया। साइकिलिस्टों ने बताया कि विश्व शांति के लिए इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली से अलग-अलग देशों के लोगों को एकजुटता और भाई चारे का संदेश देने की कोशिश की जा रही है। रैली में डेनमार्क, स्वीडन, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड, अमेरिका और इजराईल का एक-एक नागरिक, इक्वाडोर और न्यूजीलैंड के दो, जर्मनी और साउथ अफ्रीका के तीन-तीन, युनाईटेड किंगडम के पांच और कनाडा के 12 साइकिलिस्ट शामिल हैं।

Advertisement