Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ता ने दी बाबा रामदेव खिलाफ तहरीर

देहरादून। योग गुरू बाबा रामदेव के खिलाफ महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर कोतवाली में जुटे। उन्होंने यहां पुलिस को बाबा रामदेव के खिलाफ तहरीर दी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर बाबा रामदेव की अनर्गल बयानबाजी से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे और कानूनी कार्रवाई की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसी शुक्रवार दोपहर पलटन बाजार कोतवाली पहुंचे। यहां कांग्रेसी अधिवक्ताओं के संग पहुंचे हुए थे। कांग्रेस ने पुलिस को लिखित तहरीर दी, जिसमें बाबा रामदेव के 24 सितबर के बयान का जिक्र किया गया है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए बयान को तथ्यहीन और निराधार बताया।कांग्रेस के मुताबिक बाबा रामदेव ने बयान दिया था कि जैसे पी चिदबरम जेल गये हैं उसी तरह राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी जेल जाएंगे। उनके बयान से दोनों कांग्रेस नेताओं की राजनैतिक और व्यक्तिगत छवि धूमिल हुई है। कांग्रेस ने पुलिस से बाबा रामदेव के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेसी की तहरीर शहर कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र चौहान ने ली। शिकायत करने वालों में महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, महानगर प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह, पार्षद नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, डा. विजेन्द्र पाल, एहताद खान, रमेश कुमार मंगू, देवेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, विपुल नौटियाल, मीनू क्षेत्री, महेन्द्र बिष्ट, अनिल क्षेत्री, मयंक पाण्डे, प्रदेश सचिव भरत शर्मा, राजेश पाण्डे, विनोद कुमार, सुनील बांगा, अजय शर्मा, गुल मोहमद, फैजल, कुलदीप चौधरी, अनिल बसनेत, कपिल भाटिया, अशोक कोहली, नागेश रतूड़ी, नवीन पयाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Advertisement