Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

ब्रेकिंग : जिला पंचायत अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची जारी

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार ने अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने सभी जिला पंचायतों पर अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी किया है, जिसमें जिला ऊधमसिंह नगर के लिए अन्य महिला सीट को आरक्षित किया गया है। वहीं उत्तरकाशी व टिहरी जिला पंचायत में अनारक्षित, पौड़ी में अनुसूचित जाति, रुद्रप्रयाग में अनुसूचित महिला, चमोली में अनारक्षित,देहरादून में अनुसूचित महिला, ऊधमसिंह नगर में अन्य महिला, नैनीताल में अन्य महिला, अल्मोड़ा में अनारक्षित, चम्पावत में अन्य महिला, बागेश्वर में अन्य महिला व पिथौरागढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) का आरक्षण तय किया गया है। फिलहाल प्रदेश सरकार ने आरक्षण की सूची तो जारी कर दी है लेकिन आपत्तियों के बाद 29 अक्टूबर को आरक्षण की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

You may have missed

Advertisement