Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

बनलेख डिग्री कॉलेज का नाम शहीद महेंद्र सिंह भाकुनी के नाम रखा

बागेश्वर। राजकीय डिग्री कॉलेज दुग- नाकुरी (बनलेख) को अब शहीद महेंद्र सिंह भाकुनी के नाम से जाना जाएगा। रायपाल की सहर्ष अनुमति के बाद सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से डिग्री कॉलेज को मेजर भाकुनी के नाम पर रखने की मांग कर रहे थे। उच शिक्षा सचिव अशोक कुमार के हस्ताक्षर तथा शिव स्वरूप त्रिपाठी की आज्ञा से 25 अक्तूबर को सरकार ने शासनादेश जारी किया है। जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि सयक विचारोपरांत राजकीय महाविद्यालय दुग- नाकुरी (बनलेख) का नाम तत्काल प्रभाव से शहीद महेंद्र सिंह भाकुनी के नाम से किया गया है। रायपाल की सहर्ष अनुमति के बाद यह निर्णय लिया गया है। मालूम हो कि करीब छह साल पहले बनलेख में डिग्री कॉलेज की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक क्षेत्र के लोग डिग्री कॉलेज का नाम मेजर भाकुनी के नाम पर रखने की मांग कर रहे थे। अब उनकी मांग पूरी हो गई है।

You may have missed

Advertisement