Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

पिथौरागढ़ उप चुनाव :: मयूख के इंकार के बाद त्रिलोक ने ठोकी ताल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रत्याशी के चयन की राह खासी कठिन हो गई है। लगातार पूर्व विधायक मयूख महर को ही विधान सभा चुनाव लड़ाने की बात करने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महर के इंकार के बाद कहा है कि अब वे भी विधायक के टिकट के दावेदार हैं। कांग्रेस के पांच अन्य नेता पहले ही टिकट के लिए दौड़ में हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि पूर्व विधायक मयूख अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। कहा कि अब वे स्वयं भी विधायक के लिए दावेदारी हैं। पार्टी नेतृत्व को अपना दावा पेश करेंगे। इससे पहले कांग्रेस के मुय प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व दर्जा मंत्री कुंवर सिंह बोरा, निवर्तमान जिपं अध्यक्ष प्रकाश जोशी और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी दावेदारी पेश कर चुके हैं।

You may have missed

Advertisement