Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

बड़ी खबर: अल्मोड़ा में जिलापंचायत अध्यक्ष पद पर कॉंग्रेस की उमा विष्ट का कब्जा

अल्मोड़ा। यहां जिला ​पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की उम्मीदवार उमा बिष्ट ने जीत कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल को पराजित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि उमा बिष्ट द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी है। उनके नाम तय होने के बाद कांग्रेस में बवाल मचा था। कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र सुरेंद्र मेहरा ने बागी तेवर अपनाये थे और वह पिता सहित भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इधर कांग्रेस की जीत के बाद जश्न का महौल है।
ज्ञात रहे कि यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर महेश नयाल (भाजपा)/भाजयुमो जिलाध्यक्ष
सुरेंद्र मेहरा (निर्दलीय)/पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा व उमा बिष्ट पूर्व विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट की पत्नी (कांग्रेस) जो कि रवाड़ी जिला पंचायत सीट से नवनिर्वाचित सदस्य हैं ने दावेदारी की थी। उल्लेखनीय है कि सदस्यों के लिहाज से अल्मोड़ा की जिला पंचायत सबसे बड़ी रही। जिले में 45 जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। इनमें भाजपा से 16, कांग्रेस के 15, बसपा से एक, यूकेडी के तीन के अलावा 10 निर्दलीय शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement