ब्रेकिंग: बागेश्वर जिलापंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव, उपाध्यक्ष नवीनपरिहार विजयी , जिलाधिकारी ने प्रमाणपत्र के साथ दी बधाई
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2019 जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का मतदान एवं मतगणना का कार्य जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) रंजना राजगुरू एवं प्रक्षेक के0एस0रावत की उपस्थिति में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए बंसती देव एवं वंदना ऐठानी तथा उपाध्यक्ष पद हेतु नवीन परिहार एवं भावना देवी उम्मीदवार थे।
सर्वप्रथम उपाध्यक्ष पद की गणना हुर्इ जिसमें नवीन परिहार एवं भावना देवी को 09-09 मत प्राप्त हुए तथा 01 मत निरस्त हुआ, जिसमें लाटरी प्रक्रिया हुर्इ जिसमें नवीन परिहार विजयी घोषित हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु बसंती देव विजयी रही जिन्हें 10 मत प्राप्त हुए वहीं वन्दना ऐठानी को 09 को मत प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ने विजयी जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को प्रमाणपत्र दे कर बधार्इ दी तथा निर्वाचन में लगे हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों व सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों को बधार्इ देते हुए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस0एस0एस0 पांगती, सहायक रिटर्निंग अधिकारी राहुल कुमार गोयल व के.एन.तिवारी, जोनल मजिस्ट्रेट योगेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
