लगगड़ा पुलिस ने गुमशुदा बालक को बरामद कर किया सुपुर्द
अल्मोड़ा। श्री षडान्न्द पौडियाल प्रधानाचार्य श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ कनरा डोल थाना लमगड़ा ने संस्कृत विद्यापीठ में *कक्षा- 7वीं में अध्ययनरत छात्र योगेश जोशी उम्र-13 वर्ष* पुत्र कृष्णा प्रसाद जोशी निवासी- ग्राम डडैल धुरा जिला गणेशपुर नेपाल जो कि छात्रावास में रहता था के दिनाॅक- 16.11.2019 को बिना बताया कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0- 24/2019 धारा- 365(जे) भा0द0वि0 का अभियोग दर्ज कराया गया। *गुमशुदा की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा तत्काल तलाश टीम गठित* किये जाने के उपरान्त थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री जगदीश ढकरियाल, उ0नि0 सुनील कुमार, का0 योगेश गोस्वामी, का0 प्रकाश नगरकोटी की टीम द्वारा *काफी खोज-बीन के बाद दिनाॅक- 19.11.2019 को* धानाचूली बेण्ड के पास मुक्तेश्वर पुलिस की मदद से *गुमशुदा बालक योगेश को बरामद कर समझा-बुझा कर उनके परिजनों को सूचित करते हुए प्रधानाचार्य संस्कृत विद्यापीठ के सुपुर्द किया गया।* गुमशुदा की शीध्र बरामदगी पर प्राचार्य द्वारा लमगड़ा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
