Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

कमान अधिकारी ने किया एनसीसी प्रशिक्षण का निरीक्षण 

अल्मोड़ा। 77 यूके बीएन एनसीसी की ओर से सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती में15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर जारी है। शुक्रवार को बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत कुमार ने सब यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण ले रहे सब यूनिट के कैडेटों ने कमान अधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कर्नल हेमंत कुमार ने कैडेटों को एनसीसी के माध्यम से देश सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कैडेटों के प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए ड्रिल को देखा गया। प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान कमान अधिकारी ने इस बात पर खुशी जताई कि विद्यालय के कई एनसीसी कैडेस राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। सेना में भर्ती होकर अपनी सेवा दे रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले. एसएस बिष्ट ने विद्यालय कि एनसीसी की वार्षिक आया प्रस्तुत की। यहां प्रधानाचार्य पीएल वर्मा, केएस धानिक, बटालियन हवलदार जितेंद्र सिंह नायक, जगदीश सिंह समेत समस्त शिक्षक व कैडेट मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement