Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

तमंचे और चोरी की बाइक के साथ चार गिरतार 

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चार आरोपियों को तमंचे और चोरी की बाइक के साथ गिरतार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन बाइक व तमंचे बरामद किए है। चारों आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। लेकिन पथरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को दबोच लिया और उनके मंसूबे विफल कर दिए। इससे पूर्व भी पथरी पुलिस बिजनौर के दो शातिर बदमाशों को गिरतार कर लूट की वारदात को होने से पूर्व ही विफल कर चुके है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने रानीपुर कोतवाली में चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहे चार बदमाशों की गिरतारी का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि पथरी थाना प्रभारी सुखपाल सिंह मान की सजगता के चलते चारों आरोपियों की गिरतारी संभव हो पाई है। सभी आरोपी शातिर चोर है। तथा पूर्व में कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके है। चोरों से बरामद बाइक झबरेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई थी। जिनके संबंध में पूर्व में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है। गिरतार चारों आरोपियों के नाम मोहित पुत्र अनूप निवासी ग्राम बड़ीवाला थाना पुरकाजी, आकाश पुत्र मेनपाल निवासी ग्राम जबलपुर, राणा पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम चमरावाला निर्वश कुमार उर्फ लोटा पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम बड़ीवाला थाना पुरकाजी जिला मुजफरनगर है।

You may have missed

Advertisement