March 4, 2026

बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर निगम दतर पर जड़ा ताला 

चमोली। कपीरी के बीस से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को ऊर्जा निगम के दतर पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बाद में एसडीओ द्वारा फोन पर प्रदर्शनकारियों को उचित आश्वासन दिया गया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।सोमवार को कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण ऊर्जा निगम दतर पहुंचे। करीब 12 बजे पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कार्यालय में न एसडीओ थे न जेई। ऐसे में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने निगम दतर पर ताला जड़ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चली तालाबंदी और प्रदर्शन के बाद एसडीओ मुकेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों को फोन पर जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू करने की बात कही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि हिमपात के चलते किमोली, पारतोली, जस्यारा, कंडारा सहित बीस से अधिक गांवों में बिजली नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में भगवान कंडवाल, खिलदेव सिंह रावत, उत्तम तोपाल, खेमराज भंडारी, संजय कंडवाल, शशि देवी, बीना देवी, विजय पंवार आदि शामिल