April 27, 2026

रूड़की में जलभराव की समस्या के विरोध में सड़क पर रौपे पौधे 

रुड़की। ढंडेरा में जलभराव की समस्या को लेकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया। उन्होंने इसके विरोध में सड़क पर पौधे रौपे। सोमवार को धरनास्थल पर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि रुड़की-लक्सर मार्ग सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है। यह मार्ग सौ से यादा गांव को रुड़की से जोड़ता है। साथ ही, बिजनौर जिले में जाने वाले अधिकांश लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। पिछले कई साल से इस मार्ग को बदहाल छोड़ दिया गया है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद धरने पर बैठे लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और विरोधस्वरूप सड़क पर पौधे रोपे। इस मौके पर तेज सिंह राणा, राकेश चौहान, राव साजिद, नरेन्द्र चौधरी, रामप्रकाश शर्मा, अमरनाथ तिवारी, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।