Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

पान मसाला-तंबाकू पर रोक से व्यापारी परेशान  

 

चपावत। पान-मसाला और तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध से परेशान व्यापारियों ने सोमवार को डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार उनसे इन पदार्थों की बिक्री से 110 फीसद टैक्स वसूल रही है। वहीं दूसरी ओर इन पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध भी लगा रही है। उन्होंने इसे सरकार का दोहरा रवैया बताया। चपावत के अलग-अलग स्थानों से आए व्यापारियों ने जिला कार्यालय में डीएम एसएन पांडेय को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अन्य जिलों में पान-मसाला और तंबाकू की बिक्री पूर्ववत चल रही है। वहीं चपावत में इसकी बिक्री करने वालों के चालान काटे जा रहे हें। ये हाल तब हैं जब व्यापारी इन उत्पादों की बिक्री के जरिए सरकार को भारी राजस्व दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को इन पदार्थों पर प्रतिबंध लगाना ही है तो सीधे फैक्ट्रियों को ही बंद कराया जाय। केवल स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री पर रोक से कोई लाभ नहीं होने वाला है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, कमल राय, कैलाश अधिकारी, श्याम नारायण पांडेय, नरेश गड़कोटी, सुंदर बोहरा आदि मौजूद रहे।

 

Advertisement