10 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ किया 1 अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर। श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सुश्री संगीता पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के निर्देशन में व श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कपकोट के नेतृत्व में* दिनांकः 24-12-2019 को थाना पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान अभियुक्त प्रेम राम पुत्र पाना राम निवासी- गुलेर, थाना- कपकोट, बागेश्वर को 10 लीटर कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 75/19, धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांकः 25-12-2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में का0 पवन कुमार , का0 त्रिभुवन सिंह रहे ।
