Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

गरुड़ के महा जनाक्रोश रैली में दिखा जनता का गुस्सा, हजारों की संख्या में लोगो ने लगाए नारे

बागेश्वर। सिविल सोसायटी के बैनर तले यहां आयोजित महा जनाक्रोश रैली में सैकड़ों की संया में लोगों ने भागीदारी की। जंगली जानवरों, नशे की बढ़ती प्रवृति और बेरोजगारी के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखा गया। बंदर भगाओ- पहाड़ बचाओ, नशा नहीं रोजगार दो, प्राधिकरण हटाओ, पलायन रोको के नारों से कत्यूरघाटी गूंज गई। रैली में युवाओं, महिलाओं तथा व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में उठी समस्याओं को जल्द मुयमंत्री के समुख रखा जाएगा। रविवार को लोग केडी पांडेय रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से महा जनाक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली इंटर कॉलेज, गरुड़ गोलू मार्केट, टीटबाजार, लालपुल होते हुए दोबारा रामलीला मैदान में पहुंची। रैली मैं बाहर से आए अथितियों के साथ स्थानीय महिलाओं, युवाओं, बचों के साथ ब्यापारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बंदर, सुअर व अन्य जंगली जानवरों ने पहाड़ की खेती चौपट कर दी है। लोग खेती छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधि सालों से कोरे आश्वासन देते आ रहे हैं। समस्या और भी बढ़ती जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि शराब से पहाड़ बर्बाद हो रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गिरत में फंसती जा रही है। गांवों में बिजली, पानी व सड़क की समस्या जस की तस है। स्कूलों में अध्यापक व अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। गढ्ढायुक्त सड़कों से लोग पहाड़ में सफर करने को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधियों ने आज तक जनता को बरगलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार शीघ्र वलंत समस्याओं का समाधान करे। इस मौके पर सरला बहन, पूर्व दर्जाधारी गोपाल दत्त भट्ट, पी   सी जोोोश साहित्यकार मोहन जोशी, भुवन पाठक, कमला पंत, हरीदत्त पांडे, नागरिक मंच के अध्यक्ष पंकज पांडे सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement