Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बागेश्वर में एबीवीपी ने सीसीए के समर्थन में निकाला तिरंगा मार्च  

बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीसीए कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कानून का स्वागत किया और पूर्ण समर्थन करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने लोगों से कानून के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहने की अपील की। कहा इससे भारत के नागरिकों को कोई अहित नहीं होगा। सोमवार को परिषद से जुड़े छात्र डिग्री कॉलेज में एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने तिरंगा मार्च निकाला। छात्रों ने पिंडारी रोड, सरयू पुल, माल रोड होकर एसबीआई तिराहे तक मार्च किया। इसके बाद उन्होंने गोष्ठी की। वक्ताओं ने कहा केंद्र सरकार के बनाए कानून का विद्यार्थी परिषद स्वागत करता है और सरकार का आभार भी जताता है। उन्होंने कहा यह कानून देश के नागिरकों का कोई अहित नहीं करेगा। जो भारत का नागरिक हैं, वह यहीं का रहेगा। इस कानून का किसी जाति या धर्म पर भी असर नहीं होगा। कहा सरकार ने देश में बढ़ रही अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए कानून बनाया है। जिसका कुछ लोगों ने गलत मतलब निकाल लिया। अफवाह फैला कर समाज को बांटने और देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा विद्यार्थी परिषद लोगों को कानून की जानकारी देकर जागरूक करने का काम भी कर रहा है। यहां जिला संयोजक भूपेंद्र दानू, जिला मीडिया प्रमुख हिमांशु जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, नगर मंत्री आशीष कुमार, छात्रा प्रमुख बीना रावत, विभाग सह संयोजक राजेंद्र दानू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित ऐठानी, आर्यन टाकुली, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement