Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

भाजपा की नाकामी जन-जन तक पहुंचाएंगे : युवक कांग्रेस

बागेश्वर। विधानसभा कपकोट के विजयपुर में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा भारतीय जनता पार्टी की नाकामी को आम जन तक पहुंचाया जाएगा। सोमवार को जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत ने कहा भाजपा की केंद्र और राय सरकार की कुनीति के चलते आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। प्याज, टमाटर, रसोई गैस सहित सभी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 40 रुपये धड़ी बिकने वाला आलू जाड़ों में भी 25 रुपये किलो बिक रहा है। सरकारों की गलत नीति के कारण आम आदमी हलकान हो गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भाजपा सरकार को इनकी करनी ही बाहर का रास्ता दिखाएगी। यहां सुदर्शन दफौटी, पुष्पेश पंत, योगेश कुमार, विजय कुमार, दीवान, नीरज, गोकुल, गणेश सिंह धामी, पवन कुमार, कैलाश, जमुनादत्त आदि मौजूद रहे।

Advertisement