March 4, 2026

रक्तदान कर बागेश्वर पुलिस ने फिर निभाया मानवता का फर्ज

 

बागेश्वर । जिला चिकित्सालय बागेश्वर में भर्ती कु0 दिव्या पुत्री श्री बिमल सिंह निवासी-ग्राम- पोलिंग, कपकोट, बागेश्वर उम्र- 10 वर्ष को उपचार हेतु ओ निगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़ने पर बच्ची के परिजनों द्वारा बहुत प्रयास किये गये, परन्तु ओ निगेटिव रक्त नहीं मिल पाया। रक्त नहीं मिल पाने से परिजन काफी हताश व निराश हो गये तथा एक आश लेकर पुलिस कन्ट्रोल रूम बागेश्वर में आये व पुलिस विभाग में कोई भी ओ निगेटिव रक्त वाले पुलिस कर्मी हों तो पुत्री के इलाज हेतु रक्त दान करने का आग्रह करते हुए परिजनों द्वारा पुत्री कु0 दिव्या की व्यथा बताते हुए कहा कि दिनांकः 24-01-2020 को बस से उतरते समय कार से टक्कर होने पर दिव्या का बांया पांव फैक्चर हो गया था, जिसका उपचार जिला चिकित्सालय बागेश्वर में चल रहा है तथा उपचार हेतु *आज दिनांकः 02-02-2020 को ओ निगेटिव रक्त की आवश्यकता होने पर हमारे द्वारा बहुत प्रयास किये गये परन्तु हमें हल्द्वानी तक रक्त नहीं मिल पाया। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों को बतायी गयी व साथ ही बागेश्वर पुलिस के फेसबुक पेज पर प्रियंका घस्याल द्वारा भी यह सूचना भेजी गयी।* जिस पर व्हाट्स एप ग्रुपों के माध्यम से भी सूचना बागेश्वर पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर *उ0नि0 श्री पंकज जोशी प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर शीघ्र ही जिला चिकित्सालय बागेश्वर पहुंचे तथा बच्ची के इलाज हेतु एक युनिट ओ निगेटिव रक्त दान किया गया।* जिस पर परिजनों ने बागेश्वर पुलिस द्वारा किये गये मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उ0नि0 पंकज जोशी के दीर्घायु की कामना की गई।