March 20, 2026

बिग ब्रेकिंग : गरुड़ में स्कूली बच्चों की मैक्स पलटी, डीएम ने दिए जांच के आदेश

बागेश्वर गरुड़ । उपजिलधिकारी गरुड़ द्वारा बताया गया है कि मैक्स में लगभग 18-20बच्चे थे,सभी बच्चों को सी एस सी लाया गया है। एक बच्चे के पैर में हल्की चोट आई है। स्थिति सामान्य है। और उसे उपचार हेतू जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। सभी बच्चे श्री राम पब्लिक स्कूल विनखोली के बताए जा रहे है।
एक बच्चे के अचानक सड़क क्रॉस करने के कारण ड्राइवर द्वारा ब्रेक मारने पर उक्त मैक्स पलट गई।
उक्त घटना के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा उपजिलधिकारी गरुड़ व सी0एम0ओ0 को बच्चो के सही उपचार व देखभाल के निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त ए0आर0टी0ओ0 को वाहन की जांच करने व वाहन में ओवर लोडिंग तो नही थी के सम्बन्ध में जांच करने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के जल्दी से ठीक होने व स्वस्थ् रहने की ईश्वर से कामना की है।