April 23, 2026

डीएम ने जनता दरबार मे सुनी 27 समस्याएं

बागेश्वर ।  आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। आज अयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये 27 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज करार्इ गयी जिसमें अधिकतर शिकायतें सड़क निर्माण एवं मुआवजे व शिक्षा से संबंधित थीं। जिलाधिकारी अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करते हुए शेष शिकायतों का अनुश्रवण कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याऐं सुनी। जनता मिलन कार्यक्रम में पुडकूनी के समस्त ग्रामीणों ने शिकायत कर कहा कि  विगत दिवस एस0ओ0जी0 टीम द्वारा गांव के ही हीरा सिंह को चरस की गलत तरीके से बरामदगी दिखाकर उसे गिरफ्तार किया गया हैं और कहा कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वह निर्दोष है, जिसके लिए उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवार्इ करने व निर्दोष को न्याय दिलाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शिकायत को पुलिस अधीक्षक को जांच हेतु पत्र प्रेषि करने के निर्देश। सुरेश चन्द पांडे निवासी बास्तोली ने शिकायत कर कहा कि उनके पडोसी द्वारा उनका विगत कर्इ वर्षो से उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा हैं, तथा कर्इ दफे उसे जान से मारने की कोशिश की गयी जिसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी ने न्याय दिलाये जाने की गुहार लगायी, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शिकायत को आवश्यक कार्रवार्इ हेतु पुलिस अधीक्षक को पत्रालेख प्रेषित करने के निर्देश दियें। पार्वती उपाध्याय निवासी रंगदेव ने शिकायत कर कहा कि अम्बा मार्इन द्वारा खनन किया गया  मगर अभी तक मुआवजा नही दिया गया जिसके लिए उन्होंने मुआवजा दिलाये जाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलााधिकारी एवं खान अधिकारी को स्वंय देखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। गडसेर के निवासियों ने ग्राम सभा की खुली बैठक के दौरान पारित प्रस्तावों जिसमें ग्राम गडसेर में बनी पेयजल योजना को जनहित में बनी कमेटी के अधीन करने के साथ ही ग्राम गडसेर में एकल पेयजल योजना में पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा एकाधिकारी बनाया गया बार-बार कहने के बावजूद भी उनके द्वारा कार्यकारिणी को हस्तांतरित नहीं किया जा रहा हैं जिसके लिए उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवार्इ की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को उक्त पेयजल योजना को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने के निर्देश दिये तथा मुख्य विकास अधिकारी को इस संबंध में जांच समिति गठित करने के साथ ही तत्काल जांच आंख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दियें। नगर पालिका वार्ड संख्या 1 से 11 तक के भूमिहीन परिवारों द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम में जमीन का मालिकाना हक दिलायें जाने की मांग, जिस पर जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को सूची तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दियें, ताकि उसी के आधार पर श्रेणी की जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जायेंगी। लीली के ग्रामीण ने लीली मोटर मार्ग किमी 10 से आगे सुचारू करने, रा0 प्राथमिक विद्यालय चरक्यूड (खन्यारिन) में भोजनालय व विद्यालय भवन का निर्माण कराने, हुगनाड़ से लीली छुरियां पेयजल पार्इप को पुन: जलसंस्थान का हस्तांतरण करने के साथ ही स्पेशियल कम्पोंनेंट से छुरिया सेवा में नर्इ पेयजल पार्इप लार्इन का नव निर्माण कराने की मांग, की जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को भी इस संबंधन में निगरानी रखने के निर्देश दियें।जनसुनवार्इ में मोहन राम निवासी बिलौना ने आवास दिलाये जाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बागेश्वर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागेश्वर को भूमि की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। काण्डाधार मण्डलसेरा निवासी प्रेमा देवी,लक्ष्मी देवी, देवकी देवी तथा रेवती देवी ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि उनके क्षेत्र में पानी की काफी किल्लत हैं जिससे कि सभी का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 जलसस्थान को तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश दियें। ग्राम प्रधान रैखोली व अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति रा0जू0हा0 रैखोली ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि रा0जू0हा0 रैखोली में 4 अध्यापक कार्यरत हैं मगर आये दिन 1 या 2 अध्यापक ही उपस्थित रहते हैं जिससे वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन का कार्य ठीक तहर से नहीं हो रहा हैं जिस पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा को तत्काल विद्यालय का निरीक्षण करते हुए अनुपस्थित रहने वाले अध्यापको ंके विरूद्ध आवश्यक कार्रवार्इ करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने जनता मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त हो रही शिकायतों का सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए शिकायतों को तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिन विभागों में अभी भी शिकायतें लंबित हैं वह विभाग उनका तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनमानस जनता मिलन कार्यक्रम में इस उम्मीद एवं आशा से आता हैं कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द होगा, इसलिए यह जरूरी हैं कि सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण न होने की दशा में संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कडी कार्रवार्इ सुनिश्चित की जायेगी, यहा तक की कायोर्ं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जायेंगी। जन सुनवार्इ में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, मुख्य मुख्य चिकित्साधिकारी डा0बी0एस0रावत, जिला विकास अधिकारी के0 एन0 तिवारी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, अधि0अभि0 लोनिवि बागेश्वर के0के0तिलाडा, कपकोट संजय पांडे, विद्युत भाष्करानन्द पाण्डेय, पीएमजीएसवार्इ राजेन्द्र प्रसाद, पेयजल निगम सी0पी0एस0 गंगवार, जल संस्थान एम0के0टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेन्द्र सकलानी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, मुख्य कृषि अधिकारी वी0पी0मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी आर0के0सिंह, पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन0एस0गस्याल सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।