ब्रेकिंग: बागेश्वर में छोटा हाथी दुर्घटना में चालक की मौत
बागेश्वर । डीसीआर द्वारा 4:30 बजे प्राप्त सूचना के अनुसार श्री बलवंत सिंह पुत्र खीम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी आरे छोटा हाथी वाहन संख्या UK 02 TA 0707 से बागेश्वर की तरफ आ रहे थे । माध्यमिक स्कूल आरे के पास वाहन अनियंत्रित होकर गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर घायल हो गए ।जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया । इमरजेंसी से अभी मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गयी है।
