March 4, 2026

बैजनाथ पुलिस ने महिला हिंसा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

बागेश्वर। थाना बैजनाथ पुलिस ने ओखलीसिरौद गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें महिला हिंसा को लेकर जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष मदन लाल ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही ठगी के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं से किसी को भी अपना बैंक खाता तथा एटीएम के बारे में जानकारी नहीं देने की अपील की। इसके अलावा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, बिना जानकारी के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाली पोस्टों, अफवाहों को पोस्ट ना करने, ना ही शेयर टिप्पणी करने की सलाह दी। साथ ही ग्रामीणों को युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृति के बारे में बताते हुए नशे के दुष्परिणामों एवं इसके रोकथाम के बारे में जानकारी दी। बैठक में ग्रामीणों को अपनी शिकायतों, समस्याओं को पुलिस के टेलीफोन नंबर 05963-255022 के अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 में करने की अपील की।
पांच लीटर शराब के साथ युवक गिरतार- कांडा पुलिस ने गश्त के दौरान पांच लीटर कची शराब के साथ एक युवक को गिरतार किया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उनकी टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान कमेड़ीदेवी रोड स्थित ढपटी तिराहे के पास प्रदीप आर्या पुत्र स्व. आनन्द राम निवासी तिलाड़ी को पांच लीटर कची शराब के साथ गिरतार किया है। वह उसे बेचने गांव में ले जा रहा था। उसे थाने में लाकर उसके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।