March 4, 2026

रेडक्रॉस के सदस्यों ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल  

 

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के विभिन्न में जाकर रेडक्रॉस के सदस्यों ने असहाय तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उनकी कुशलक्षेम पूछी। मालूम हो कि इन दिनों जिले में शीतलहर चल रही है। इस कारण असहाय लोगों का ठंड के कारण जीना मुहाल हो रहा है। उन्हें राहत देने के लिए सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में सोसायटी के सदस्यों ने मटीना, जिनखोला में जाकर पूरन सिंह, राधा देवी, तारा देवी, प्रेमा देवी, भगवती देवी को कंबल वितरित किया। ग्राम प्रधान मंजू बोरा ने सोसायटी का स्वागत किया। कंबल बांटने वालों में उमेश जोशी, कैलाश खुल्बे, उपेंद्र जोशी, चंद्रकांत सिंह, मनोज बोरा, जगदीश खोलिया, मोहन जोशी, शंकर लाल टटा, प्रमोद जोशी, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।