March 4, 2026

कविता को मिला गोल्ड मेडल

टिहरी। बालिका संस्कृत महाविद्यालय सेंदुल की छात्रा कविता तिवाड़ी ने आचार्य (एमए) परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। कविता को आचार्य पुराणेतिहास में मानद उपाधि के साथ गोल्ड मैडल से समानित किया गया है। मंगलवार को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में रायपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें समानित किया। बुधवार को अपने गांव बेलेश्वर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। बालिका महाविद्यालय के प्रबंधक करुणापति मैठाणी, विशेश्वर प्रसाद जोशी, हरिकृष्ण तिवाड़ी, शैलेन्द्र रतूड़ी, दिनेश गैरोला, बेलीराम तिवाड़ी, प्रताप सिंह राणा आदि ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

You may have missed