राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट ने जिले में हासिल किया उच्च मुकाम : डीएम
बागेश्वर । शिक्षा के क्षेत्र में उच्च कोटी एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट ने जिले में अपना उच्च मुकाम हासिल किया हैं, जो सभी के लिए प्रेरणादायक हैं, यह बात जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट में आयोजित वार्षिक मिशन शिखर महोत्सव में कही। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको व प्रधानाचार्य के कड़ी मेहनत एवं लगन का ही प्रतिफल हैं कि जिससे आज इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जनपद में ही नहीं प्रदेश में भी अपना उच्च मुकाम हासिल करते हुए जनपद का नाम रोशन कर रहें। उन्होंने कहा कि कडी मेहनत एवं लगन से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी आसानी से हासिल किया जा सकता हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि वह जीवन में जो भी लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं उस लक्ष्य को हासिल करते हुए अपने माता-पिता एवं प्रदेश का नाम रोशन करे, इसके लिए उन्होंने साकारात्मक सोच के साथ एक अच्छा इंसान बनना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने सभी अभिभावको से भी अपेक्षा की कि वे अपने बच्चों को पूरा समय दें क्यूकि बच्चें की प्रथम पाठशाला घर होता हैं इसके लिए बच्चों को अच्छे संस्कार एवं उनका उचित मार्गदर्शन करना जरूरी हैं ताकि वह भविष्य में जो भी मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे आसानी से हासिल कर समाज के लिए कुछ बेहतर कर सकें। उन्होंने शिक्षकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस कडी मेहनत एवं लगन से वह बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कर रहें हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार की शिक्षा उपलब्ध कराते रहें। उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य विद्यालयों के लिए यह विद्यालय प्ररेणादायक हैं, जिससे की सभी विद्यालयों को इस विद्यालय से प्रेरणा लेते हुए गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी अपना शतप्रतिशत योगदान दें, ताकि सभी विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध हो और वहां के छात्र-छात्राओं को भविष्य उज्जवल हों। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरन्तर कार्य कर रहा हैं उन्होंने कहा कि विद्यालय में भविष्य में जो भी सहयोग की जरूरत होंगी उसका जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण करने का पूरा प्रयास किया जायेंगा। उन्होंने सेवानिवृत शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदर्श विद्यालय को अपना प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग दे रहें हैं इसके लिए सभी बधार्इ के पात्र हैं। जिलाधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुतियां प्रस्तुत करने पर सभी छात्र-छात्राओं को बधार्इ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने विद्यालयों से छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा बच्चों द्वारा जिलाधिकारी ने कर्इ रोचक प्रश्न पूछे गयें जिसमें जिलाधिकारी बनने के पीछे किसकी प्रेरणा, शौक तथा विद्यालयों के दिनों के यादगार पल सहित आदि रोचक प्रश्न पूछें गयें जिस पर जिलाधिकारी ने सहज रूप में बच्चों के सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा हिन्दी सुलेख, इंग्लिश राइंटिंग, स्वच्छता, अनुसाशन, चित्रकलाा, खेल कूद तथा हास्य कलाकार आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले बच्चों को पुरस्कृत किया, साथ ही विद्यालय को विशेष सहयोग करने वाले अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षको को स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक मिशन शिखर महोत्सव में प्रभारी प्रधानाचार्य के0डी0शर्मा ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए आज का दिन गौरवान्वित एवं हर्षित करने वाले हैं कि हमारे बीच जिले के जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी बच्चो का उत्साहवर्धन किया हैं जिसके लिए सभी जिलाधिकारी को सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने विद्यालय की प्रगति आंख्या के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय 1 अप्रैल, 2016 में स्थापित किया गया था, जिसमें उस समय कुल बच्चों की संख्या 44 थी, जो आज 325 हैं। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय ने 4 वर्षो में एक आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित होकर कर्इ कीर्तिमान स्थापित किये हैं। यहां के बच्चों ने सैनिक स्कूल घोडाखाल, नवोदय विद्यालय तथा हिम ज्योति आवासीय जैसे आदि विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता प्राप्त करने के साथ ही राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने में उनका निरन्तर सहयोग प्राप्त हो रहा हैं। जिसके द्वारा जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के नाली निर्माण, विद्युतीकरण, पुस्तकालय के लिए अलमारी आदि के लिए धनराशि उपलब्ध करायी गयी हैं, जिसके माध्यम से बच्चो को उचित शिक्षा-दीक्षा प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने उन जनप्रतिनिधियो को भी आभार प्रकट किया जिनके माध्यम से विद्यालय को किसी न किसी रूप में सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं। उन्होंने भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, पलायन को रोकने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी। इस अवसर पर पूर्व विधायक शेर सिंह गढिया, अध्यक्ष नगर पंचायत कपकोट गोविन्द सिंह, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख कपकोट हरीश मेहरा, ग्राम प्रधान सीता गढिया, उपजिलाधिकारी कपकोट प्रमोद कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी, अध्यक्ष व्यापार मंडल कपकोट तारा कपकोटी, भुबन गढिया, हरीश ऐठानी, तहसीलदार मैनपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।
