September 3, 2026

गरमपानी में प्रधानों ने वित्त कटौती पर आक्रोश जताया

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधानों ने शनिवार को तहसीलदार नितेश डांगर के माध्यम से मुयमंत्री त्रिवेंद्र रावत को ज्ञापन भेजा। प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज पलडिय़ा ने कहा कि ग्राम पंचायतों के वित्त राशि में लगभग 65 प्रतिशत की कटौती की गई है। उन्होंने ग्राम पंचायतों को कमजोर और अक्षम करने की नीति की मुखालफत की। उन्होंने कहा कि कम बजट से विकास कार्य प्रभावित होंगे। यह पंचायतों के अधिकारों को शोषण है। समस्त ग्राम प्रधानों ने इस फैसले को वापस लेने की मांग उठाई है।

You may have missed